उधम सिंह नगर,उत्तराखंड (28 दिसंबर 2022)
(अंकुर जैन, ब्यूरो चीफ)
जसपुर। कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया हैं। नशाखोरी पर शिकंजा कसते हुए दोनो युवकों से 600 नशीली टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया है। वही प्रतिबंधित नशे की टेबलेट बेचने के आरोप में मेडिकल स्टोर स्वामी ताहिर को भी पुलिस ने मुकदमें में नामजद किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एसएसपी ऊधम सिंह नगर डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा नशे के विरुध ( चलाये जा रहे अभियान में) एसपी काशीपुर अभय सिंह तथा सीओ वंदना वर्मा के निर्देंशन में जसपुर पुलिस द्वारा टीम बनाकर कोतवाल जसपुर के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कल मंगलवार को भट्ठा कालोनी, नई बस्ती, जसपुर से चांस रिकवरी में नशा तस्कर जिशान को 360 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट व फैजान को 240 नशीली टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया गया। कोतवाल प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तगण जिशान व फैजान ने बताया कि वे दोनों नशीली टेबलेट उत्तरांचल मेडिकल स्टोर के मालिक ताहिर से ख़रीद कर लाये थे!और ताहिर से खरीदने के बाद नशीली टैबलेट को अलग -अलग मौहल्लों में जाकर अधिक दामों में बेचते हैं। कोतवाली पुलिस के मुताबिक अभियुक्त गणों से पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया है कि उत्तरांचल मेडिकल स्टोर का मालिक ताहिर काफी समय से जसपुर क्षेत्र में नशीली टेबलेट बेचने का काम कर रहा है !
कोतवाल प्रकाश सिंह दानू ने कहा कि अभियुक्तगण से पूछताछ में आये तथ्यों के आधार पर पुलिस द्वारा जल्द ही ताहिर व मेडिकल स्टोर के विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में भी नशा खोरो व तस्करों खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि वह नशा तस्करो पर लगाम लगाने में जसपुर कोतवाली पुलिस का सहयोग करें।हाला कि आरोपित मेडिकल स्टोर स्वामी से ज़ब ऊन का पक्ष जानना चाहा तो उन से सम्पर्क नहीं हो सका।पकड़ने वाली टीम में कोतवाल प्रकाश सिंह दानू सब इंस्पेक्टर जावेद मलिक ललित, सिंह, कांस्टेबल राकेश रौकली, जाकिर, कुलदीप, राजेंद्र राजकुमार शामिल रहे।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com










Leave a Reply