उत्तराखंड-उधम सिंह नगर (30 दिसंबर 2022)
अंकुर जैन, ब्यूरो चीफ
जसपुर। देश के प्रधानमंत्री की माता के निधन पर भाजपाइयों ने बैठक कर शोक व्यक्त किया। आज पूर्व विधायक व वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल के कार्यालय पर भाजपाइयों ने एकत्र होकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन के आकस्मिक निधन पर शोक सभा की। इस दौरान उन्होंने मृतक आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। साथ ही उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, सुरेंद्र चौहान, सुधीर विश्नोई, डॉ. सुदेश, तरुण गहलोत, खड़क सिंह चौहान, सरवन सिद्धू, विनोद प्रजापति, आर एस चौधरी, ब्रजवीर चौधरी, अशोक खन्ना, अभिषेक चौहान, अंकुर सक्सेना , विकल फोटी, बृजेश चौहान,उमा विश्नोई , वीना नागर,चेतन बंसल, दीपक अरोरा , भूदेव, अनीता, अनिल नागर, शाहिद सेनापति,निजिल, इरशाद अंसारी आदि मौजूद रहे।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com











Leave a Reply