सुशील चौहान उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बने

उधम सिंह नगर उत्तराखंड,(0 7 जनवरी 2022)
अंकुर जैन ब्यूरो चीफ
जसपुर। हिंदुस्तान उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद अरशद खान ने मोहल्ला भूप सिंह जसपुर निवासी वरिष्ठ पत्रकार सुशील चौहान को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आशा व्यक्त की है कि सुशील चौहान व्यापारियों की समस्याओं को उठाने के साथ-साथ संगठन को मजबूत बनाने में अहम किरदार अदा करेंगे। वही सुशील चौहान ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष की आशाओं पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया।

सुशील चौहान के मनोनयन पर विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, महेंद्र, इस्लाम हुसैन, तरुण गहलोत, नसरीन चौधरी, मोहम्मद यामीन,प्रेम सहोता, मोहम्मद उस्मान, बलराम तोमर, आरपी सिंह, डॉ. बीएस गौतम, हरिओम सिंह, संजय राजपूत, अमनप्रीत सिंह, मोहम्मद आरिफ, राहुल गहलोत, सर्वेश चौहान, आलम रज़ा , डा.हसीब सिद्दीकी, अंकुर जैन, हाजी नफीस (क्लेडर वाले ) चन्द्र शेखर,एसपी सिंह, नासिर मोहसिन सहित नगर के सामाजिक व राजनीतिक दलों के लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *