सफलता:जसपुर पुलिस ने चोरी की तीन मोटरसाईकिल के साथ दो को किया गिरफ्तार

उधम सिंह नगर,उत्तराखंड(08 जनवरी 2022)

अंकुर जैन,ब्यूरो चीफ

जसपुर । चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पुलिस ने दो चोरो को पकड़कर उनकी निशानदेही से चोरी की दो और मोटरसाइकिले बरामद की । पुलिस ने कार्रवाई कर दोनों अभियुक्तों का चालान कर कोर्ट में पेश किया । कोतवाल प्रकाश सिंह दानू ने नगर क्षेत्र से पूर्व में चोरी हुई मोटरसाइकिल की घटनाओ का खुलासा करते हुए बताया कि नगर के मोहल्ला नई बस्ती वार्ड नंबर 18 , आंगनबाड़ी केंद्र के पास निवासी शमीम अहमद पुत्र मुंशी अहमद ने अपनी मोटरसाइकिल संख्या यूके 06 एन/8774 एवं मोहल्ला नई बस्ती वार्ड नंबर 16 निवासी शरीफ हुसैन पुत्र बुद्धा हुसैन ने अपनी बाइक संख्या यूके 18 / 9525 तथा ग्राम निवारमुंडी निवासी पाकेश कुमार पुत्र इन्द्रपाल सिंह समेत तीनों युवकी ने अपनी मोटरसाइकिलो के चोरी होने की अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज कराई थी । कोतवाल ने बताया कि मोटरसाइकिलो की चोरी के खुलासे के लिए गठित की गई पुलिस टीम शनिवार को भगवंतपुर चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी कि इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए तो वह पुलिस को देखकर भागने लगे शक होने पर उनका पीछा कर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों युवकों को मय बाइक के पकड़ लिया । बाइक के कागजात मांगेंने पर वह सट -पटाने लगे । पूछताछ करने पर पकड़ी गई मोटरसाइकिल संख्या यूके 06 एन /8744 को उन्होंने फैज ए आम स्कूल के पीछे से चोरी करना कबूल किया और उनकी निशानदेही से पुलिस ने चोरी की बाइक संख्या यूके 18 /9525 एवं बाइक संख्या यूए 04 डी /6764 बरामद की । पुलिस को उन्होंने अपना नाम शाहरुख पुत्र शरीफ अहमद निवासी मोहल्ला नई बस्ती एवं दूसरे ने जावेद पुत्र मोहम्मद शरीफ निवासी चांद मस्जिद जसपुर का बताया । पकड़ी गई चोरी की तीनों मोटरसाइकिल को उन्होंने नगर क्षेत्र से अलग-अलग स्थानों से चोरी करना कबूल किया । कोतवाल ने बताया कि मोटरसाइकिल के साथ पकड़े गए दोनों चोरों का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया । पुलिस टीम में एसआई कौशल भाकुनी , एसआई सुशील कुमार व कांस्टेबिल अवधेश कुमार , अनुज वर्मा , कुलदीप कुमार आदि शामिल रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *