उधम सिंह नगर-उत्तराखंड (19 जनवरी 2023)
जसपुर। उधम सिंह नगर जिला प्रभारी मंत्री गणेश जोशी का भाजपाइयों ने हाईवे रोड स्थित भाजपा नेता व मंडी समिति उपाध्यक्ष सरवन सिद्धू के सिद्धू रेस्टोरेंट पर स्वागत किया। इस दौरान पूर्व विधायक व भाजपा नेता डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल ने क्षेत्रीय कई समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके निराकरण की मांग रखी।
बुधवार को देहरादून से काशीपुर जा रहे जिला प्रभारी मंत्री गणेश जोशी से भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा क्षेत्र की टूटी-फूटी सड़कों का पुनर्निर्माण कराने की मांग की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिद्ध रेस्टोरेंट पर जिला प्रभारी मंत्री का स्वागत किया। पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने उन्हें बताया कि विधानसभा क्षेत्र की कई सड़कें टूटी-फूटी हैं।
कुछ सड़कों पर पुल निर्माण कराने का मांग पत्र दिया जा चुका है लेकिन निर्माण प्रक्रिया के लिए कोई कार्यवाही नहीं हुई है। उन्होंने टूटी सड़कों का पुनर्निर्माण कराने की मांग की। इस दौरान नगर मंडल अध्यक्ष सुधीर विश्नोई, व्यापार मंडल अध्यक्ष अरुण गहलोत, सरवन सिंह सिद्धू, खड़क सिंह चौहान,शीतल जोशी, बलराम तोमर,अमित नारंग,ज्येष्ठ उपप्रमुख गुरताज भुल्लर, मनोज पाल, ब्रजवीर चौधरी, चेतन बंसल,विनोद कुमार प्रजापति,डॉ. शिवकिशोर, राजकुमार गुंबर, , बृजेश चौहान, निप्पल प्रधान, आदि मौजूद रहे।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com











Leave a Reply