उधम सिंह नगर- उत्तराखंड( 3 मार्च 2023)
कुमाऊं मिड डे न्यूज़ ब्यूरो
जसपुर।भाजपा सरकार द्वारा किसानो के गन्ने के दाम ना बढ़ाये जाने व लगातार बढ़ती महंगाई रसोई गैस के दामों में हुए इजाफे के खिलाफ को लेकर कांग्रेस विधायक आदेश चौहान ने सरकार पर हमला बोलते हुये भाजपा सरकार पर उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के आरोप लगाया।
आज शुक्रवार को अपने कार्यालय पर पत्रकारों से रूबरू होते हुए क्षेत्रीय विधायक आदेश चौहान ने भाजपा की केंद्र राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। जहां उन्होंने भाजपा द्वारा इस वर्ष गन्ना मूल्य ना बढ़ाए जाने पर प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि जहां एक और भाजपा किसानों की आय दोगुनी करने की बात कहती हे वहीं किसानो की फसलों के दाम नहीं बढ़ा रही हे। उन्होंने सरकार पर किसानों से झूठे वादे करने व उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के कई आरोप लगाए। इसके अलावा उन्होंने छेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार पर भी प्रदेश की भाजपा सरकार को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि नशे की लत के चलते प्रदेश भर के हजारों युवा अपना जीवन बर्बाद कर चुके हैं। लेकिन बावजूद इस के शासन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इसी का परिणाम है कि प्रदेश भर में नशे की बिक्री रुकने का नाम नहीं ले रही है। इतना ही नहीं विधायक आदेश चौहान ने कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाते हुए शासन और प्रशासन पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि वह नशे के खिलाफ पिछले 1 वर्षों से लगातार मुहिम चलाए हुए हैं। उनकी यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी। सड़क से लेकर सदन तक वे इसके खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे। इस दौरान उन्होंने रंगो के पर्व होली की सभी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं भी दी।वार्ता के दौरान आदित्य गहलोत, राहुल गहलोत उर्फ बंटी, हिमांशु नंबरदार, आफताब अंसारी मोइनुद्दीन,आदि मौजूद रहे।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com










Leave a Reply