उधम सिंह नगर -उत्तराखंड (24 अप्रैल 2023)
ब्यूरो

जसपुर। शनिवार को ईद की नमाज पढ़ाकर लौटे शहर इमाम
मौलाना अयूब और ईदगाह कमेटी के सदर मु. याक़ूब व सईद सदर ,तथा नगर के वरिष्ठ समाज सेवी व पूर्व अध्यक्ष समदर्शी संस्था मु. यामीन ( मावे वालों )को पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि हाजी राशिद हुसैन और उनके भाई मो. आरिफ ने फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया।साथ ही सब का स्वागत कर अभिनंदन किया।

पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि हाजी रशीद ने टेंट लगाकर जहाँ शहरवासियों से ईद मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दी। वहीं शहर इमाम मौलाना अयूब साहब को फूल माला पहनाकर स्वागत भी किया। दूसरी ओर नगर की सामजिक संस्था समदर्शी ने भी शहर इमाम मौलाना अयूब साहब, ईदगाह कमेटी सदर मोहम्मद याकूब, वे शहीद अहमद, समदर्शी संस्था के पूर्व अध्यक्ष हाजी मोहम्मद यामीन, वे नगर के कई अन्य समाजसेवियों को फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया।
इस दौरान समदर्शी संस्था अध्यक्ष आरपी सिंह, मा. सुरेंद्र,प्रेम सहोता,मु. यामीन, हाजी राशिद हुसैन, मोहम्मद आरिफ,मु. याक़ूब,सईद अहमद, मा. कमाल, नफीस अहमद क्लेडर वाले आदि लोग मौजूद रहे रहे।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com











Leave a Reply