पूरे दिन लाइन को दुरुस्त करने में जुटे रहे जल संस्थानकर्मी
कुमाऊँ मिड डे न्यूज़ ब्यूरो
जसपुर, आज नगर की पेयजल आपूर्ति उस समय ठप हो गई।ज़ब ट्रक ने नगर की पेयजल लाइन तोड़ दी। इससे लोग पानी की बून्द बून्द को तरस गए।
बताते हें कि नगर के सिंघल नर्सिंग होम के सामने बीती रात को किसी अज्ञात ट्रक ने पाइप लाइन को तोड़ दिया। इससे रविवार सुबह को लोगों को पानी नहीं मिला। पेयजल लाइन टूटने से करीब पांच हजार घरों में पानी की आपूर्ति ठप हो गई। नगर के सेकड़ो लोगो को पानी मयस्सर नहीं हो सका। पानी नहीं मिलने के कारण परेशान लोगों ने दूर-दूर से हैंड ऐप पर प पेयजल की व्यवस्था की। जल संस्थान के जेई वीके टम्टा को पाइप लाइन टूटने की सूचना मिलने पर । जेई ने पूरे दिन कर्मियों को लगाकर लाइन को दुरुस्त कराया। जेई वीके टम्टा ने बताया कि पानी की मुख्य लाइन टूटने से लोगों को दिक्कत आई है। उन्होंने बताया कि रविवार देर रात पानी की लाइन को दुरुस्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कल सोमवार को पानी की सप्लाई सुचारु रहेगी। पानी की सप्लाई सुचारु होने से नगर वासियो ने बड़ी राहत की सांस ली हैं।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com











Leave a Reply