उधम सिंह नगर,उत्तराखंड (24 माई 2023)
अंकुर जैन, ब्यूरो चीफ
जसपुर में स्वागत मंडप में इनरव्हील क्लब के तत्वाधान में ऐक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें योग गुरु अंशु चौहान ने योग का महत्व बताते हुए शिविर में आए लोगों को योग कराया।
उक्त आयोजन की जानकारी देते हुए जसपुर इनरव्हील अध्यक्ष ममता अग्रवाल ने बताया कि क्लब के तत्वधान में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन शहर के स्वागत मंडप परिसर में आयोजित किया गया था।
जिसमें क्लब के सदस्यों के साथ महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर योग शिविर में भाग लिया। और योग का आंनद लिया। जिसमें देव संस्कृति आदित्य योगा सेंटर की डायरेक्टर अंशु चौहान ने योग कराया।इस दौरान क्लब अध्यक्ष ममता अग्रवाल ने कहा कि आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में जिंदा रहने के लिए योग जरूरी हे। शरीर को खाना ही नहीं, बल्कि ऑक्सीजन की जरूरत होती है। शरीर को पूरी ऑक्सीजन अनुलोम विलोम से ही मिल सकती है। कमजोर को सभी तरह की बीमारियां घेर लेती हैं, जो मजबूत होते हैं, उन्हें कोई बीमारी नहीं होती। इसलिए मजबूत बनिए योग करिए। साथ ही अंशु चौहान ने कहा कि जो योग शिविर में भाग नहीं ले सकते है, वो सुबह उठकर प्राणायाम, अनुलोम विलोम, कपालभांति, भस्त्रिका प्राणायाम, भ्रामरी समेत अनेक योग आसनों का अभ्यास कर सकते है।इस दौरान ममता अग्रवाल,बबीता,निशि, प्राची,डॉ रेखा,मनीषा,शिवांगी
छाया,ऋचा आदि मौजूद रही।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com










Leave a Reply