जसपुर:सैकड़ों की संख्या में भोगपुर डाम के लोग पहुंचे डॉ. सिंघल के आवास, जताया दिल से आभार

ग्रामीणों को संबोधित करते पूर्व विधायक डॉ मोहन सिंघल

उधम सिंह नगर- उत्तराखंड( 31 मई 2023)

वीडियो खबर भी देखें

अंकुर जैन, ब्यूरो चीफ

जसपुर। भोगपुर डाम छेत्र में बसे ग्रामीणों ने पूर्व विधायक डाक्टर शैलेन्द्र मोहन सिंघल के आवास पहुंच मुख्यमंत्री द्वारा उनके पुनर्वास के लिए अलग से नीति बनाने का भरोसा देने पर आभार प्रकट किया है। पूर्व विधायक डॉ शैलेंद्र मोहन सिंघल ने सीएम को पत्र भेजकर विधानसभा क्षेत्र के भोगपुर, तीरथ नगर गांव में बसे एक हजार से अधिक परिवारों को हटाने से पहले उनके पुनर्वास की व्यवस्था करने की मांग की थी।इतना ही नहीं देश से बहार होते हुये भी पूरी शिद्दत से प्रयास कर इन ग्रामीणो राहत पहुंचाने प्रयास किया था।जिस पर ग्रामीण दिल से डाक्टर सिंघल का आभार प्रकट करते नज़र आये।

गत मंगलवार को बड़ी संख्या में डाम छेत्र के लोग पूर्व विधायक डाक्टर सिंघल के आवास पहुँचे जहाँ ऊन के चेहरों की रौनक सरकार की और से मिली बड़ी राहत की ख़ुशी साफ बयां रही थी।मुख्यमंत्री द्वारा मांग को स्वीकार करने पर ग्रामीणों ने पूर्व विधायक के निवास पर पहुंचकर बारी बारी से किसी ने सम्बोधन के जरिये तो किसी ने दोनी हाथ उठा कर उनका आभा प्रकट किया। पूर्व विधायक डॉ. सिंघल ने बताया कि डाम क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय, हाईस्कूल, सीसी रोड, विद्युत जैसी सुविधाएं सरकार प्रदान कर रही है। लोकसभा, विधानसभा के चुनावों में इन लोगों को मत देने का अधिकार प्राप्त है। सिंचाई एवं वन विभाग इन्हें नोटिस देकर हटाना चाहता था। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा पार्टी नेताओं के संज्ञान में पूरा मामला डालने के बाद उनके प्रयासों से मुख्यमंत्री द्वारा अधिकारीयों को आदेश जारी किये गये हे। साथ ही उन्होंने ने सभी को पूरी तरह अश्वस्त किया। शिद्द्त से किये गये प्रयासों ने इन लोगो को ना सिर्फ उजड़ने से बचा लिया बल्कि हजारों परिवारों के सिर पर मंडरा रहे खतरे को काफी हद तक दूर कर दिया हे। भाजपा नेता व व्यापार मंडल अध्यक्ष तरुण गहलोत, मंडी समिति उपाध्यक्ष सरवन सिद्धू, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधीर विश्नोई, सभासद रूबी पधान,सिद्धार्थ सिंघल गुरचरण सिंह तोता, सरदारा सिंह, जुम्मा ठेकेदार, मंगल सिंह,राजेंद्र सैनी, मंता सिंह , बंका गुप्ता, करमचंद राजपूत,गिरवर सिंह, प्रेमी प्रीतम सिंह, बलविंदर सिंह, शिव प्रताप सिंह, तीरथ कुमार, गुरमीत सिंह, गुरदीप सिंह, राजू ठाकुर, प्रहलाद राय, निश पाल दास, मोनू दास, जतिन विश्वास, जरनैल सिंह, स्वर्ण सिंह, दर्शन सिंह, रणजीत सिंह, सतनाम सिंह, मक्खन सिंह, मलकीत सिंह, अशोक ठाकुर, लिपोस राय, जंगीर सिंह,जरनैल सिंह जत्थेदार , रामचरन सिंह, प्रीतम सिंह,वीर सिंह, मंगलदास राजपूत ,विमल दास सहित सेकड़ो लोग मोजूद रहे।

दूरभाष पर सांसद अजय भट्ट ने किया संबोधित, कहा नहीं उजड़ने दिया जाएगा

जसपुर। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री व नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने भोगपुर डाम के लोगों को संबोधित कर उन्हें पूरी तरीके से आश्वस्त किया। गत दिवस भोगपुर,तीरथ नगर क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण डॉक्टर सिंघल के आवास पर मौजूद थे तभी डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल ने सांसद अजय भट्ट को अवगत करया कि वह लोग आभार प्रकट करने पहुँचे हे। जिस पर सांसद अजय भट्ट द्वारा मोबाइल से ही उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए आश्वासन दिया कि उनके साथ किसी भी तरह की नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी। सांसद अजय भट्ट का लगभग 5 मिनट का संबोधन डॉक्टर सिंघल द्वारा माइक पर सभी ग्रामीणों को सुनाया गया। जिसे सुनकर ग्रामीण गदगद हो गए।

डॉ. सिंघल विदेश में होने के बावजूद पूरी शिद्द्त से जुटे रहे :सरवन सिद्धू

संबोधित करते सरवन सिंह सिद्धू

जसपुर। डॉ सिंघल के आवास पर आभार प्रकट करने पहुँचे डाम के लोगो को सम्बोधित करते हुये भाजपा नेता व मंडी समिति उपाध्यक्ष सरवन सिद्धू ने बताया कि डॉ. सिंघल विदेश में होने के बावजूद डाम वासियों के लिये पूरी तरह चिंतित रहे। वहीं से बैठकर कर डॉ. सिंघल लगतार संघठन के पदाधिकारी से दूरभाष सम्पर्क करते रहे। साथ ही हमें भी वह निर्देशित करते रहे। जिस के कई डाम छेत्र के लोग गवाह रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *