
उधम सिंह नगर उत्तराखंड,( 9 जून 2023 )
जसपुर । एक स्थानीय प्राइवेट अस्पताल में 34 वर्ष के सेवा काल में 10 हजार वें बच्चे ने जन्म लिया। इस पर अस्पताल में जश्न मनाया गया ।

जसपुर-अफजलगढ़ मार्ग स्थित सीमा (उर्मिला ) हास्पिटल की स्थापना सन 1989 में हुई थी ।

पहले यह हास्पिटल नगर के अंदर पुराना नगर पालिका चौक के पास स्थित था । करीब 2 पूर्व इस हास्पिटल को जसपुर-अफजलगढ़ मार्ग स्थानान्तरित कर दिया गया है । इस हास्पिटल की सेवा के 34 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं । 34 वर्ष पूर्ण होने के साथ ही इस इस हास्पिटल में 10 हजार वें बच्चे ने जन्म लिया ।
हास्पिटल के 34 वर्ष पूर्ण होने व हास्पिटल में 10 हजार वें बच्चे के जन्म लेने पर हास्पिटल संचालकों डाॅक्टर राजीव चौहान व सीमा चौहान अस्पताल परिवार ने जश्न मनाया । इस मौके पर हास्पिटल में सजावट की गई व मिष्ठान वितरण किया गया । हास्पिटल संचालकों ने हास्पिटल में 10 हजार वें बच्चे के रूप में जन्म लेने वाली बच्ची को वस्त्र व बेबी किट प्रदान किया गयी । साथ ही बच्ची के माता-पिता को भी सम्मानित किया गया । इस मौके पर हास्पिटल संचालक डाॅक्टर राजीव चौहान की माता ठाकुर उर्मिला सिंह, समदर्शी संस्था के अध्यक्ष आरपी सिंह व हास्पिटल के कर्मचारी मौजूद रहे ।
अस्पताल में रहा जश्न का माहौल, मिठाई भी बाटी
उर्मिला नर्सिंग में जीवित दस हजार वे बच्चे की गूंजी किलकारी से नर्सिंग में जश्न का माहौल रहा। डॉ. सीमा चौहान ने बताया कि यह तीन दशक के कार्यकाल में स्वस्थ रुप से दस हजार वां बच्चा पैदा होना उनके लिए किसी उपलब्धि से कम नहीं हे।इस खुशी के पलो को सजोते हुये नर्सिंग होम परिवार द्वारा होस्पिटल में सजावट की गई व मिष्ठान वितरण किया गया।
बेटा बेटी में नहीं है कोई फर्क : डॉक्टर सीमा चौहान
अपने नर्सिंग होम में दस हजार वें बच्चे के पैदा होने पर ख़ुशी ज़ाहिर करते हुये कहा कि बेटी घर की लक्ष्मी होती हे। बेटा बेटी में कोई फर्क नहीं हे। डॉ.सीमा चौहान हाल ही में आये युकेएसएससी आये रिजल्ट का ज़िक्र करते हुये कहा कि आज की बेटियां हर छेत्र माता पिता का नाम रोशन कर रही हें।
बृहस्पतिवार को 10 बजे से 1बजे तक रहेगी ओपीडी फ्री
डॉ.सीमा चौहान ने इस अवसर पर कहां कि उनके निजी तौर पर समाज सेवा के तहत हर बृहस्पतिवार को उर्मिला नर्सिंग होम में सुबह 10:00 से 1:10 तक ओपीडी मुफ्त रखी गई है। इस समय अवधि के दौरान नर्सिंग होम पर आकर कोई भी मुफ्त में इलाज करा सकते हैँ

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com











Leave a Reply