
मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर चलाया महासम्पर्क अभियान, किया जागरूक
उधम सिंह नग, उत्तराखंड (6 जुलाई 2023)
सारिका वैध
जसपुर। मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल के अंतर्गत भाजपा प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। साथ ही भाजपाइयों द्वारा महा जनसंपर्क अभियान चलाकर घर-घर जाकर सरकार की जन कल्याणी योजना के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में सुभाष चौक स्थित दुल्हन पैलेस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने टिफिन बैठक का आयोजन किया।
जिसमें भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल के साथ साथ सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए और बैठक में मोदी हैं। सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की गई। डॉ. सिंघल ने बताया कि पूरे देश के अंदर मोदी सरकार की 9 साल की जो उपलब्धियां है उसे जन जन तक पहुचाने के लिए महा जनसंपर्क अभियान चल रहा है, पार्टी द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आये है जिसमे
टिफिन बैठक का कार्यक्रम भी है विधानसभा क्षेत्र में यह दूसरी टिफिन बैठक का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में कार्यकर्ता अपना अपना भोजन घर से बना कर लाये
जहां पर एक मंत्र सूत्र के आध र पर सभी कार्यकर्ताओं ने अपने साथ लाए टिफिन में भोजन का भोग लगाया और विधिवत टिफिन बैठक का समापन किया गया। इससे पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान, जिला महामंत्री डा. सुदेश
कुमार आदि ने भी बैठक को संबोधि त किया। इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष हुकम सिंह एडवोकेट, नगर मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौहान, कमल चौहान, डा. एमपी सिंह, तरुण गहलोत, राजकुमार गुंबर, सुधीर विश्नोई, अशोक प्रजापति, रणवीर चौधरी, सनी पधान, आनंद वाल्मीकि, अभिषेक चौहान, अनिल नागर, उमा बिश्नोई, मोहिनी शर्मा, अनीता पवार, प्रधान ब्रह्मानंद, डा. शिव किशोर समेत सैकड़ों भाजपाई मौजूद रहे।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com
Leave a Reply