पत्नी ही निकली पति क़ी हत्यारन, प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने पति का गला दबा कर सुला दिया मौत की नींद

बाजपुर।प्रेम प्रसंग में रोड़ा बन रहे पति के साथ पत्नी ने अपने आशिक के संग मिलकर ऐसे घिनौनी साजिश रचकर उसे अंजाम दिया कि पति-पत्नी का पवित्र रिश्ता भी कलंकित हो गया।क्योकि पति-पत्नी के रिश्तों को शर्मसार करने वाली यह घटना ऊधम सिंह नगर के बाजपुर की है जहां एक पत्नी ने अपने अवैध संबंधों को परवान चढ़ाने के लिए अपने प्रेमी संग मिलकर अपने ही पति की गला दबा कर हत्या कर दी.।अवैध संबंधों में आड़े आ रहे पति अहमद हसन की हत्या पत्नी रुबीना और उसके प्रेमी दानिश अली ने मिलकर की थी। हत्या से पहले रुबीना ने अहमद के खाने में नींद की गोलियां मिला दी थीं। जब वह गहरी नींद में था तो उसने और दानिश ने उसको बांधकर गला घोट दिया।

सोमवार को कोतवाली पहुंचे एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी ने अहमद हसन (33) हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शनिवार को गांव केशोवाला में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। इसके बाद तत्काल सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी और कोतवाल प्रवीण कोश्यारी टीम के साथ पहुंचे। परिजनों के विरोध के बीच पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में मृत हुए अहमद हसन के शव को पोस्टमार्टम को भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई थी कि अहमद की मौत दम घुटने और गले की हड्डी टूटने के कारण हुई है। ऐसे में पुलिस ने पूछताछ के लिए उसकी पत्नी रुबीना और परिजनों को उठा लिया। पूछताछ में रुबीना टूट गई और उसने अपने प्रेमी दानिश के साथ मिलकर पति की हत्या की बात कबूल कर ली। रुबीना की निशानदेही पर पुलिस ने उसके प्रेमी को उसके घर ठाकुरद्वारा भरतपुर मुरादाबाद यूपी से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि रुबीना और उसके मौसेरे भाई दानिश के बीच प्रेम संबंध थे, लेकिन पति बहरीन से वापस आ गया और उसने वापस जाने से मना कर दिया। ऐसे में दोनों ने अवैध संबंधों में दीवार बने पति की हत्या की योजना बना डाली। 4 अगस्त को दानिश ने रुबीना को नींद की गोलियां लाकर दीं। रुबीना ने गोलियां पति के खाने में मिला दीं। उसके बाद व्हाट्सएप कॉल कर दानिश को बुला लिया और इन दोनों ने उसके हाथ पैर-बांधे और उसका गला दबा दिया, जिससे अहमद की मौत हो गई। शिकायतकर्ता आसिम की तहरीर पर पत्नी रुबीना, प्रेमी दानिश, गौहर अली, नाजिमद, मोहसिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

हत्यारोपी दानिश भी सऊदी अरब में था कॉरपेंटर

बाजपुर। हत्या का आरोपी दानिश पेशे से कॉरपेंटर है। वह भी सऊदी में चार वर्षों से था। दानिश का काम भी अरब में अच्छा चल रहा था, पर रुबीना के प्यार में दानिश ने बिना कुछ सोचे-समझे रुबीना के पति अहमद को रास्ते से हटाने की योजना बना ली। एसएसपी ने बताया कि हत्या के बाद दानिश अरब भागने की फिराक में था। उसने टिकट भी बुक कराया था।

समय पर हुई कार्रवाई से हत्यारोपी पकड़े गए

बाजपुर। रुबीना और दानिश ने हत्या को प्राकृतिक मौत दर्शाने को बड़ी योजना बनाई थी, लेकिन बाजपुर पुलिस ने इन दोनों की योजना को फेल कर दिया। मृतक के चचेरे भाई आसिम ने जब पुलिस से शिकायत की थी तो पुलिस ने बिना देरी किए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और रिपोर्ट में शक सही पाया गया।रुबीना और उसके प्रेमी को धर लिया।

बहरीन वापस न जाना बना हत्या का कारण

मृतक अहमद हसन का फाइल फोटो


। अहमद हसन मूल रूप से बाजावाला थाना स्वार रामपुर यूपी का रहने वाला था। उसका विवाह 2018 में गांव केशोवाला निवासी रुबीना से हुआ था। रुबीना के प्यार में पागल हुए अहमद हसन ने विवाह के करीब एक वर्ष बाद ही बाजावाला को छोड़कर गांव केशोवाला में ही रुबीना के मायके के पास घर बना लिया था। वर्ष 2021 में अहमद बहरीन में काम के सिलसिले में चला गया। वहां से पूरा पैसा पत्नी को देता रहा। उसकी पत्नी रुबीना के प्रेम संबंध अपने मौसेरे भाई दानिश के साथ हो गए। अभी 20 दिन पहले ही अहमद बहरीन से लौट आया और उसने पत्नी से वापस बहरीन न जाने की बात कही। रुबीना दुखी हो गई और उसने दानिश को बताया। दानिश और रुबीना ने अहमद को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की योजना बना ली। पुलिस ने दोनों के मोबाइल से व्हाट्सएप चेट के स्क्रीन शॉट ले लिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *