उधम सिंह नगर उत्तराखंड 18 अगस्त 2023
सारिका वेद

जसपुर । आजादी के अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस पर नगर पालिका परिषद की चेयरमैन मुमताज बेगम एवं ईओ शाहिद अली ने उत्कृष्ट कार्य के लिए कार्यालय कर्मियों , पर्यावरण पर्यवेक्षकों , ड्राइवरो एवं पूर्व सैनिकों को पांच बर्तन व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया । नगर पालिका परिषद कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस दौरान पालिका अध्यक्ष मुमताज बेगम ने ध्वजारोहण करने के उपरांत पालिका कार्यालय स्टॉप ड्राइवरों एव पर्यावरण पर्यवेक्षकों को उत्कृष्ट कार्य करने तथा नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु पर्यावरण मित्रों को एक -एक रेनकोट , पांच बर्तन स्टील व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया । ईओ शाहिद अली ने बताया की पूर्व सैनिक कैप्टन अब्दुल हफीज , कैप्टन अमेरिका सिंह , कैप्टन मितान सिंह , सूबेदार कोमल सिंह , सूबेदार नवीन कुमार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया । साथ ही पालिका के 150 कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया । इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि हाजी राशिद हुसैन , सभासद रूबी पधान , सुधीर विश्नोई , शहजाद अली , मो0 अमजद , रूपा देवी , नफीस अंसारी , मोहम्मद यामीन , हाजी यूसुफ , गजराज सिंह , मोहम्मद हसीन , राशिद हुसैन , कमल कुमार , जाकिर हुसैन , विमल चौहान , जितेंद्र खुराना , पर्यावरण पर्यवेक्षक महेंद्र सिंह , विनोद कुमार , लिपिक आसिफ सिद्दीकी , कपिल कुमार , राहुल कुमार , राम रतन , अनिल कुमार आदि कर्मचारी व्यक्ति मौजूद रहे।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com











Leave a Reply