
रुद्रपुर 23 अगस्त 2023– भारतीय मौसम विज्ञान केन्द, देहरादून द्वारा दिनांक 22-26 अगस्त, 2023 तक अगले 05 दिनों हेतु जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 23-08-2023 को जनपद ऊधम सिंह नगर हेतु रेड अर्लट जारी किया गया है, जिसके दृष्टिगत जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने छात्र / छात्राओं के जीवन सुरक्षा को मध्य नजर रखते हुये जनहित में समस्त ऑगनबाड़ी / मिनी ऑगनबाडी केन्द्र, सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय एवं निजी विद्यालयों में (कक्षा 01 से 12 तक) दिनांक 24-08-2023 (वृस्पतिवार) को अवकाश घोषित किया जाता है। ऐसे विद्यालय जिनमें परीक्षायें संचालित है वह अपने समयानुसार संचालित किये जायेगें। आदेश का अनुपालन न करने वाले विद्यालयों में प्रबन्धन / प्रधानाचार्य की लापरवाही से यदि कोई घटना घटित होती है तो आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 की सुंसगंध धारों के अधीन कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com











Leave a Reply