जसपुर इनर व्हील क्लब ने मेहंदी और कला की प्रतियोगिता की आयोजित


उधम सिंह नगर,उत्तराखंड (28 अगस्त 2023)

अंकुर जैन, ब्यूरो चीफ

जसपुर।गत दिनों इनर व्हील क्लब जसपुर द्वारा अध्यक्ष बबीता अग्रवाल के नेतृत्व में लड़कियों के कौशल विकास को निखारने का अवसर प्राप्त हुआ। इनर व्हील क्लब जसपुर द्वारा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज जसपुर मे बालिकाओं के लिए मेहंदी और कला की प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमे जीजीआईंसी की प्राध्यापिका रिचा गुप्ता व अध्यापिकाओं की पूर्ण रूप से सहभागिता प्राप्त हुई। जिसका संचालन अध्यापिका शालिनी अग्रवाल द्वारा किया गया। बालिकाओं ने इस प्रतियोगिता में बहुत रुचि के साथ हिस्सा लिया और बहुत आकर्षित मेहंदी व कला प्रस्तुत की गई जिसका (1st, 2nd, 3rd) परिणाम जजों- बबीता अग्रवाल (अध्यक्ष) , शिवांगी अग्रवाल, निशि अग्रवाल, नीलम सिंघल, पारुल बंसल, छवि वर्मा, ममता अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल (जीजीआईं सी टीचर ) द्वारा घोषित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *