भूस्खलन होने पर घटनास्थल पर 15 मिनट के भीतर जेसीबी पहुंचाने के दिये निर्देश
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में मानसून की तैयारियों के संबंध आयोजित बैठक में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने मानसून के दौरान भूस्खलन होने की दशा में घटनास्थल पर 15 मिनट के भीतर जेसीबी पहुंचाने के निर्देश लोक निर्माण विभाग सहित सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। साथ ही सभी पुलों का सुरक्षा ऑडिट करने तथा सड़कों का पैच वर्क करने को कहा। मानसून सीजन एवं मेडिकल आपातकाल के दृष्टिगत पुरानी एम्बुलेंस को तत्परता से बदलने के निर्देश दिए। उन्होंने पिथौरागढ़ के लिए एक अतिरिक्त हैलीकॉप्टर की व्यवस्था करने तथा हैलीपेड एवं एयरपोर्ट निर्माण सम्बन्धित कार्यवाही को तीव्र करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, सचिव ग्रह शैलेश बगौली, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply