केदारनाथ।उत्तराखण्ड के सीमांत गांव माणा में स्थित श्री घंटाकर्ण महावीर मंदिर के कपाट 15 जून को आषाढ़ कृष्ण चतुर्थी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। कपाट खुलने की प्रक्रिया प्रात: 9 बजे भगवान विश्वकर्मा मंदिर की पूजा से शुरू हुई। तत्पश्चात भगवान श्री घंटाकर्ण महावीर की प्रतिमा को विधि-विधान से पुराने मंदिर से माणा गांव स्थित मुख्य मंदिर में विराजमान किया गया।
श्री घंटाकर्ण महावीर मंदिर में कपाट खुलने के साथ ही तीन दिवसीय जैठ पुजा का शुभारंभ हो गया है। महिला मंगल दल द्वारा भजनों की प्रस्तुति और भक्तिमय नृत्य से वातावरण गुंजायमान हो गया। मंदिर में सोमवार को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी रहेगी। मंगलवार 17 जून को जैठ पुजे के समापन अवसर पर ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा।
chamoli

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com













Leave a Reply