रुद्रपुर। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी के तहत जिले की ग्राम पंचायतों के मतदाता सूची को विभागीय वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों की पारदर्शिता व सुगमता को ध्यान में रखते हुए संबंधित ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची, मतदाता का नाम खोजे जाने और मतदान स्थलवार मतदाता सूची आयोग की अधिकृत वेबसाइट https://sec.uk.gov.in/ में उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने अपील की है कि वे अपने-अपने ग्राम की मतदाता सूची वेबसाइट पर जाकर अवश्य देंखे और यदि किसी प्रकार की त्रुटि या आपत्ति हो तो नियमानुसार समय रहते संबंधित कार्यालय में प्रस्तुत करें।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com











Leave a Reply