जसपुर मे उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुरेंद्र जैन का हुआ जोरदार स्वागत

अल्पसंख्यकों का नहीं होने देंगे उत्पीड़नः जैन

अंकुर जैन, ब्यूरो चीफ़

जसपुर। अल्पसंख्यकों का किसी भी कीमत पर उत्पीड़न नहीं होने देंगे। साथ ही अल्पसंख्यकों की योजनायें उन तक जरूर पहुंचेंगी। तथा शिविर लगाकर भी उन्हें योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।यह उदागार उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुरेंद्र जैन ने प्रथम बार जसपुर आगमन के दौरान आयोजित स्वागत समारोह के दौरान कहे।

गत सोमवार को कैमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष एवं नगराध्यक्ष मनीष अग्रवाल के कार्यालय पर पहुंचे बाजपुर निवासी आयोग सदस्य सुरेंद्र जैन का जैन समाज व अग्रवाल समाज के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास चाहती है।

आयोग भी अल्पसंख्यकों को साथ लेकर विकास करेगा। बताया कि योजनाओं का एक फोल्डर बनाया है। वह अल्पसंख्यक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक लोगों को भेज दिया गया है। वहलोग, अल्पसंख्यकों को योजनाओं की जानकारी देंगे। इसके बाद भी कोई योजनाओं की जानकारी नहीं होती है तो कैंप लगाकर लोगों को जानकारी दी जाएगी। इस दौरान मनीष अग्रवाल, अवलोक गोयल, डा. यूनूस चौधरी, हरिओम सिंह, अवलोक जैन, शैलेंद्र जैन, श्रेय अग्रवाल ,सुमित जैन, प्रणव जैन,रोमिल जैन ,विमल अग्रवाल,अंकुर बंसल, गगन जैन चंद्रपाल चौधरी, पीयूष जैन,विजय बहादुर जैन बृजेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, अंकुर जैन, अर्पित रस्तोगी,आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *