देहरादून, कैबिनेट फैसला:रेशम कोकून का समर्थन मूल्य बढ़ाने को दी मंजूरी

देहरादून। सरकार ने रेशम कोकून का समर्थन मूल्य बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में आयोजित हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

सूत्रों ने बताया कि बैठक में एक ही प्रस्ताव पेश किया गया, जिसे मंजूरी दे दी गई। राज्य में अभी तक ए श्रेणी के रेशम कोकून की कीमत 400 रुपये प्रतिकिलो थी जिसे बढ़ाकर 440 रुपये कर दिया गया है। जबकि बी ग्रेड के रेशम कोकून की कीमत अभी तक 370 रुपये थी जिसे
बढ़ाकर अब 395 रुपये प्रति किलो किया गया है। सी ग्रेड रेशम कोकून की कीमत 280 रुपये प्रति किलो से बढ़ाकर 290 रुपये प्रति किलो की गई है।

10 हजार रेशम कीट पालकों को मिलेगा लाभ

देहरादून। कैबिनेट की ओर से रेशम के कोकून का समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने के फैसले का लाभ राज्य के 10 हजार 565 रेशम कीट पालकों, बुनकरों, धागा कारकों, वृक्ष लगाने वालों और नर्सरी वालों को होगा। रेशम कोकून की खरीद दर बढ़ने से इन सभी को पहले के मुकाबले कोकून के ज्यादा दाम मिल पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *