उत्तराखंड वालों को धामी सरकार का तोहफा, 7 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी

देहरादून।धामी सरकार ने पांचवें साल में सात हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य तय किया है। वहीं युवाओं को स्किल डेवलमेंपमेंट के जरिए विदेश में भी रोजगार देने की व्यवस्था की है। लोक सेवा आयोग, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और अन्य एजेंसियों के जरिए अगले छह महीने में सात हजार पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होनी है।

इसके तहत लोकसेवा आयोग अगले छह महीने में करीब 600 पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी कर रहा है। इसमें पीसीएस मुख्य परीक्षा, पुलिस उप निरीक्षक, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, अपर निजी निजी सचिव और प्रयोगशाला सहायक के पद शामिल हैं।इसी तरह उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भी अगले छह माह में करीब 3200 पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी कर रहा है। इसके अलावा आयोग अगले कुछ दिनों में स्नातक स्तरीय, कनिष्ठ सहायक और सहायक लेखाकार सहित कई विभागों के लिए करीब साढ़े तीन हजार पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरु करने जा रहा है, जिसे इसी चयन वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सीएम धामी ने कहा कि सरकार युवाओं के लिए शिक्षा, कौशल के जरिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है। हमारा प्रयास है कि उत्तराखंड का पानी और जवानी, यहीं के काम आए। युवा पलायन करने के बजाय, रोजगार प्रदान करने वाले बने।

मालूम हो कि हालिया चार साल में प्रदेश में 23 हजार युवाओं को विभिन विभागों में रोजगार मिला है। चार जुलाई 2021 को कार्यभार ग्रहण करने के बाद, धामी सरकार ने युवाओं को रोजगार और स्किल प्रदान करने पर विशेष तौर पर फोकस किया। सरकार ने साल 9 नवंबर 2022 से मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना शुरु की है, इसके लिए युवाओं को आतिथ्य, नर्सिंग, ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्रदान करते हुए जर्मनी और जापान में रोजगार प्रदान किया जा रहा है। योजना के तहत अब तक 154 युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है, जिसमें से 37 को जापान में रोजगार प्रदान किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *