जसपुर। गम का त्योहार मोहर्रम छह जुलाई को मनाया जाएगा। गुरुवार को अलमदारी निकाली गई। मोहर्रम की नवीं और दसवीं को लोग रोजा रखकर इबादत करेंगे तथा हजरत इमाम हुसैन की शहादत पर नियाज करेंगे। शहर इमाम मौलाना अयूब ने बताया कि छह जुलाई को मोहर्रम का पर्व मनाया जाएगा। बताया कि मस्जिदों में रोजाना हजरत इमाम हुसैन की शहादत का जिक्र किया जा रहा है। बताया कि मोहर्रम के महीने को अल्लाह का महीना भी कहा जाता है। उन्होंने मोहर्रम पर्व पर ढोल ताशे न बजाने की अपील की है। तथा उनकी याद में नियाज करने, कुरान पढ़ने को कहा है।इस दौरान बड़ी संख्या मे पुलिस फ़ोर्स तैनात रहा।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply