हरिद्वार।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशन में CO ज्वालापुर अविनाश वर्मा द्वारा कोतवाली ज्वालापुर में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय के संभ्रांत नागरिकों, ताज़िया बनाने वालों, अखाड़ा खेलने वालों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
गोष्ठी में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं पारंपरिक रूप से सम्पन्न कराने हेतु पुलिस द्वारा सभी उपस्थित लोगों से सहयोग की अपील की गई।
पूर्व वर्षों में उत्पन्न हुई किसी भी प्रकार की समस्याओं पर चर्चा कर, उनके निराकरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी साझा किए गए।
मौजूदा व्यक्तियों ने पुलिस को हर प्रकार से सहयोग देते हुए, मोहर्रम को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने का आश्वासन दिया।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply