काशीपुर 5 जुलाई। आरओबी के नीचे सो रहे एक व्यक्ति को डंपर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही डंपर को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक फरार हो गया। आज तड़के लगभग साढ़े पांच बजे सर्विस रोड से होकर गुजर रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने महाराणा प्रताप चौक पर आरओबी के नीचे सो रहे एक खानाबदोश व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। आनन-फानन में
र
उसको सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त अर्जुन पुत्र द्वारिका निवासी सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अर्जुन अन्य खानाबदोशों के साथ छतरी चौराहा के नजदीक आईडीबी आई एटीएम के सामने आरओबी के नीचे सो रहा था, जहां इन लोगों ने काफी लंबे समय से अस्थायी रूप से डेरा डाला हुआ था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि चालक मोके से फरार बताया जा रहा हे।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply