सीएम धामी का चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर मेयर दीपक बाली ने दी बधाई

काशीपुर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार शाम खटीमा पहुंचे। मुख्यमंत्री के रूप में चार साल का कार्यकाल पूरा करने पर जन प्रतिनिधियों, भाजपाइयों और स्थानीय जनता ने फूल मालाओं, ढोल नगाडों, छोलिया नृत्य, आतिशबाजी से उनका भव्य स्वागत किया। लोहियाहेड स्थित हेलीपेड पर मुख्यमंत्री धामी का काशीपुर मेयर दीपक बाली, खटीमा पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, जिलाध्यक्ष भाजपा कमल जिंदल, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा आदि ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें बधाई

दी। इसके बाद सीएम धामी ने कैंप कार्यालय में नगला तराई, दमगड़ा, कापड़ी पट्टी, बीसबीघा, विक्रम फार्म, खेलड़िया, टेलीफाल, नारायण नगर, चौड़ापानी, सुखापुल, झनकईया, मेलाघाट, गोसीकुआं, पचौरिया आदि गावों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। इसके बाद सीएम कालापुल स्थित अपने आवास के लिए रवाना हुए। इस दौरान मोहिनी पोखरिया, हिमांशु विष्ट, भुवन भट्ट, नवीन बोरा, गणेश सिंह जोशी आदि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *