त्रिस्तरीय चुनाव में अधिकांश सीटें जीतकर अपना परचम लहराएगी भाजपा:डॉ. सिंघल

जिपं सदस्य पद के चारों प्रत्याशियों का स्वागत किया

जसपुर। राज्य मे पंचायत चुनावों की सरगर्मिया आहिस्ता आहिस्ता जोर पकड़ने लगी हें। जिस को लेकर अब दावे और वादों का दौर शुरू हो चला हे। इसी के तहत पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने कहा कि त्रिस्तरीय चुनाव में भाजपा अधिकांश सीटें जीतकर अपना परचम लहराएगी। उन्होंने ब्लॉक प्रमुख भी भाजपा का होने का दावा किया है। उन्होंने जिपं सदस्य पद के चारों प्रत्याशियों का स्वागत किया। पूर्व विधायक अपने कार्यालय पर मीडिया से मुख़ातिब हुए। उन्होंने कहा कि जिपं सदस्य की चार सीटों पर भाजपा सर्मथित प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है। क्षेत्र पंचायत एवं ग्राम पंचायतों में भाजपा संगठन के लोगों ने पर्चे भरे हैं। प्रत्येक सीट पर भाजपा के प्रभारी बनाएगी। वह प्रत्याशी की दिक्कतों को दूर करने का काम करेंगे।

प्रधान, बीडीसी की किसी सीट पर भाजपा के दो प्रत्याशी होंगे तो एक को बैठाकर सीट को जीतने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि जिपं सदस्य समेत प्रधान और बीडीसी की अधिकांश सीटों पर उनकी पार्टी के लोग जीतेंगे। कहा कि चुनाव में विपक्ष बटा हुआ है। इससे भाजपा को लाभ मिलेगा। सिंघल ने जिपं प्रत्याशी हुकुम सिंह, रविंद्र कौर, कामिनी सिंह, ब्रजेश पाल का स्वागत किया। प्रेस वार्ता मे सुरेन्द्र चौहान,, डा. सुदेश, सुधीर विश्नोई, राजकुमार गुंबर, तरूण गहलोत, सचिन बाटला, अनिल चौहान, मनोज चौहान, चमन लाहोरी,अनिल नागर, अंकुर सक्सेना सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इन को बनाया भाजपा ने प्रत्याशी

जिला पंचायत सदस्य पद के लिए पतरामपुर (ओबीसी महिला) से रविंद्र कौर, नारायणपुर (महिला) से कामिनी सिंह,

सरवरखेड़ा (सामान्य) से बृजेश कुमार एवं बैलजुड़ी (अनुसूचित जाति) से हुकुम सिंह को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *