काशीपुर सूर्य फैक्ट्री में हाइड्रोजन गैस सिलेंडर फटने से एक श्रमिक की मौत, मचा हड़कंप

काजीपुर 10 जुलाई 2025।
गुरुवार करीब 10:30 बजे काशीपुर सूर्य फैक्ट्री में हाइड्रोजन गैस सिलेंडर फटने से एक श्रमिक की मृत्यु हो गई व 10 श्रमिक घायल हो गए। घायल श्रमिको को नगर के आयुष्मान चिकित्सालय में उपचार हेतु लाया गया,जिनका उपचार चल रहा है।


घटना की जानकारी मिलते ही घायलों का हाल जानने मंडलायुक्त/सचिव मा 0 मुख्यमंत्री दीपक रावत,जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा,सीएमओ डॉ के के अग्रवाल आयुष्मान चिकित्सालय पहुंचे । उन्होंने घायलों हाल जाना व उनके परिजनों से वार्ता की।
मंडलायुक्त / सचिव मा मुख्यमंत्री ने चिकित्साधिकारियों से वार्ता की व कहा घायलों का हर सम्भव उपचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी से भी वार्ता हो गई है। माo मुख्यमंत्री ने भी घटना पर दुःख व्यक्त किया है व उन्होंने कहा यदि किसी घायल को उपचार हेतु उच्च चिकित्सालय भेजना पड़े तो भेजा जाएगा। आयुक्त ने घटना की जांच कराने हेतु जिलाधिकारी को निर्देश दिए।
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि घायलों का हर सम्भव ईलाज किया जाएगा। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को चिकित्सालय में बने रहने के निर्देश दिए तथा घायलों के स्वास्थ्य पर नजर रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सूर्य फैक्ट्री में घटना को देखते हुए राहत बचाव हेतु एनडीआरएफ को भी भेजा।
इस दौरान महापौर दीपक बाली, एडीएम पंकज उपाध्याय, एडीएम अभय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *