केंद्र सरकार ने ने उत्तराखंड सहित छह बाढ़ प्रभावित राज्यों को 1,066.80 करोड़ जारी करने की दी मंजूरी

उत्तराखण्ड को ₹455.60 करोड़ राज्य आपदा मोचन निधि (SDRF) से केन्द्रीय हिस्से के रूप में दिए गए

देहरादून।केंद्र सरकार ने असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, केरल और उत्तराखण्ड जैसे बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित राज्यों के लिए ₹1,066.80 करोड़ जारी करने की मंजूरी दी है। छह बाढ़ प्रभावित राज्यों में से असम को ₹375.60 करोड़, मणिपुर को ₹29.20 करोड़, मेघालय को ₹30.40 करोड़, मिजोरम को ₹22.80 करोड़, केरल को ₹153.20 करोड़ और उत्तराखण्ड को ₹455.60 करोड़ राज्य आपदा मोचन निधि (SDRF) से केन्द्रीय हिस्से के रूप में दिए गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व और केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन में केन्द्र सरकार बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने से प्रभावित राज्यों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। केंद्र सरकार हर परिस्थिति में राज्यों के साथ मजबूती से खड़ी है।

इस वर्ष, केंद्र ने 14 राज्यों को SDRF से ₹6,166.00 करोड़ और 12 राज्यों को राष्ट्रीय आपदा मोचन निधि (NDRF) से ₹1,988.91 करोड़ पहले ही जारी किए हैं। इसके अतिरिक्त, 05 राज्यों को राज्य आपदा न्यूनीकरण कोष (SDMF) से ₹726.20 करोड़ और 02 राज्यों को राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण कोष (NDMF) से ₹17.55 करोड़ भी जारी किए गए हैं।

केंद्र सरकार ने सभी बाढ़, भूस्खलन, बादल फटने से प्रभावित राज्यों को आवश्यक NDRF टीमों, सेना की टीमों और वायु सेना सहायता सहित सभी लॉजिस्टिक सहायता प्रदान की है। मौजूदा मानसून के दौरान, 21 राज्यों/ केन्द्रशासित प्रदेशों में बचाव और राहत कार्यों के लिए 104 NDRF टीमें तैनात की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *