दिनेशपुर। एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर शादी का झांसा देकर पांच साल तक शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। सीओ डीआर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 69 के तहत आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
क्षेत्र के एक गांव की युवती ने सोमवार को थाने में दी तहरीर में कहा कि मदनापुर निवासी लाखन सिंह ने पांच साल पहले शादी का झांसा देकर उससे प्रेम संबंध बना लिया।इस दौरान लाखन ने उससे कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। शादी की बात करने पर वह उसे लगातार भरोसा देता रहा।
लाखन के परिजनों ने भी उसकी शादी कराने का भरोसा दिया। आरोप है कि बीते दिवस लाखन ने अन्य युवती से शादी कर ली और उससे शादी करने से इनकार कर दिया।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply