पंतनगर, 16 जुलाई, 2025 उत्तराखंड के पारंपरिक पर्यावरण पर्व “हरेला” के शुभ अवसर पर आज गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर परिसर एवं में मंडलायुक्त श्री दीपक रावत, जिलाधिकारी श्री नितिन सिंह भदौरिया एवं कुलपति प्रो. (डॉ.) मनमोहन सिंह चौहान द्वारा संयुक्त रूप से हरेला उद्यान एवं शिवालिक भवन परिसर में पौधरोपण किया गया। इसके उपरांत टांडा रेंज में मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं प्रभागीय वनाधिकारी उमेश तिवारी ने पौधरोपण किया।
इस अवसर पर अधिकारियों ने विविध प्रजातियों के छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। मंडलायुक्त श्री रावत ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के साथ हमारे सामंजस्य का प्रतीक है, और हमें इसे जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने अधिकाधिक वृक्षारोपण को जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने कहा की जहाँ हरियाली है वहीं खुशहाली है।
जिलाधिकारी श्री भदौरिया ने कहा कि जनभागीदारी से ही पर्यावरण संरक्षण संभव है, और हरेला जैसे पर्व इसके लिए जनजागरूकता का सशक्त माध्यम बन सकते हैं। वहीं, कुलपति डॉ. चौहान ने विश्वविद्यालय की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि पंतनगर विश्वविद्यालय हमेशा से पर्यावरणीय शोध एवं संवर्धन में अग्रणी रहा है, और इस दिशा में छात्रों एवं कर्मियों को निरंतर प्रेरित किया जा रहा है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, एसडीओ वन शशि देव, उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट, गौरव पाण्डे, विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, अधिकारी, कर्मचारी, छात्र, वन रेंजर,वन कर्मी एवं पर्यावरण प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply