जसपुर मे नाबालिग से बिजनेस के नाम पर 15 लाख की ठगी, केस दर्ज

जसपुर,। नाबालिग से ऑनलाइन बिजनेस के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पंचशील कॉलोनी, स्वागत मंडप के सामने निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र पूरन सिंह ने तहरीर देकर कहा है कि ग्राम मंडुवाखेड़ा निवासी मनित उर्फ सिया पुत्र ओमप्रकाश सिंह, मनमीत उर्फ सोनू पुत्र राम किशोर सिंह निवासी ग्राम

कासमपुर हाल निवासी मोहल्ला गुजरातियान, विवेक पुत्र बाबू सिंह निवासी ग्राम भक्तावाला (रेहड़ बिजनौर) ने उसके 14 वर्षीय पुत्र को ऑनलाइन बिजनेस करने के नाम पर झांसे में ले लिया। आरोपियों ने उसके नाबालिग बेटे से 15 लाख रुपए नकद व सोने के जेवरात हड़प लिए। प्रभारी कोतवाल जावेद मलिक ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *