एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत किया पौधारोपण

जसपुर। उत्तराखंड के लोक पर्व हरियाली के प्रतीक हरेला पर्व के अवसर पर विद्यालय में एक पेड़ मां के नाम संरक्षण कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिसर में छायादार, फलदार व औषधि पूर्ण पौधों का रोपण किया गया। वहीं शिक्षक और विद्यार्थियों को पौधों के संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

पीएम श्री नेहरू राजकीय इंटर कॉलेज महुआ डाबरा में प्रधानाचार्य बृजमोहन लाल ने विद्यार्थियों को प्रकृति प्रेमी पर्व हरेला की बधाई देकर इसके महत्व को बताया। कहा कि हरेला पर्व सुख समृद्धि व शांति का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा चलाए जा रहे एक पौधा मां के नाम संरक्षण कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिसर में शिक्षकों व विद्यार्थियों द्वारा छायादार, फलदार और औषधि पूर्ण पौधों का रोपण

किया गया। कहा कि पौधारोपण कार्यक्रम धरा को हरा भरा कर पर्यावरण को स्वच्छ करते हैं वही जीवन दायिनी ऑक्सीजन को शुद्ध बनाते हैं। साथ ही विद्यार्थियों व शिक्षकों को शपथ दिलाकर उनके संरक्षण का जिम्मा सौंपा गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य बृजमोहन लाल, राजेश चौधरी, मोनिका, अजय

कुमार, डॉक्टर तजम्मुल हसन, योगेश पंत, उपेंद्र सिंह, अरुण कुमार वर्मा, चेतन चौहान, नाजिम कमर, हरीश शर्मा, सतेंद्र कुमार, नीतू सैनी, नूतन रानी, नफीस अहमद, जयवीर सिंह, राजवीर सिंह, राम सजीवन, सरीस आलम, राजीव कुमार, अरुण कुमार, मनोज कुमार, राम कीर्ति, नसीम जहां, सोमपाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *