जसपुर गुलदार की दहशत: बाइक सवारों पर किया हमला, दो घायल

जसपुर। खेत पर जा रहे बाइक सवार ग्रामीणों पर गुलदार ने हमला कर दिया। उन्हे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया।

ग्राम भगवन्तपुर निवासी अहमद अली व सईद अहमद बाइक से शुक्रवार की सुबह 5:30 बजे भोगपुर डाम स्थित अपने खेत पर जा रहे थे कि रास्ते में गन्ने के खेत में बैठे गुलदार ने दोनों पर हमला बोल दिया। जिससे वाइक समेत दोनों सड़क किनारे गिर गए। इससे पहले गुलदार उन्हे खींचकर गन्ने के खेत में ले जाता दोनों ने हिम्मत जुटाकर शोर मचा दिया। आस पास खेतों में काम कर रहे लोगों ने दौड़कर उनकी जान बचाई तथा सरकारी अस्पताल पहुंचवाया। हमले में अहमद अली की गर्दन पर छह टांके आए हैं। जबकि सईद अहमद के कंधे पर पंजे के निशान है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *