काशीपुर:बत्ती गुल होने पर लाइनमेन ने नही उठाया फोन, जेई ने हटाया

काशीपुर। रातभर बत्ती गुल होने पर फोन नहीं उठाने पर जेई ने लाइनमैन को स्थानांतरित कर दूसरे क्षेत्र में लगा दिया है। आदर्श नगर में लाइनमैन योगेश को तैनात करने पर उपभोक्ता शांत हुए।

शनिवार को आदर्श नगर कॉलोनी कुंडेश्वरी के गुस्साए उपभोक्ताओं ने बिजलीघर पहुंचकर जेई अनिल कुमार का घेराव किया। उन्होंने कहा कि शुक्रवार की रात भर बिजली गुल हो गई थी। रातभर उपभोक्ता अंधेरे और गर्मी में परेशान रहे। बिजली नहीं आने पर लाइनमैन को फोन लगाया लेकिन उन्होंने नहीं उठाया। उन्होंने जेई से लाइनमैन को हटाने की मांग की। इस पर जेई ने उसे हटाकर उसकी जगह दूसरे जेई को लगाया है।जेई अनिल ने बताया कि इस क्षेत्र में 100 केवी का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। क्षेत्र बढ़ गया है। 100 केवी का और ट्रांसफार्मर शीघ्र लगाया जाएगा। रात में ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर की तार फुंक गई थी। फोन नहीं उठाने पर लाइनमैन रामलाल को हटाकर योगेश को तैनात किया है। घेराव करने वालों में कैप्टन बच्चन सिंह नेगी, त्रिलोक सिंह नेगी, किशन सिंह रावत, चंदन सिंह मेहरा, रमेश बेलवाल, दुर्गा थापा, हरिपाल सिंह गोसाई आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *