अंकुर जैन, ब्यूरो चीफ़
जसपुर। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत इनर व्हील क्लब जसपुर ने आज पंडित पूर्णानन्द इंटर कॉलेज मे वृक्षारोपण किया।

आज मंगलवार को इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष रेनू गोयल के नेतृत्व मे क्लब की पदाधिकारीयों ने पूर्णानंद तिवारी बालिका इंकॉ
पहुंची। जहाँ क्लब पदाधिकारियों ने स्कूल परिसर में विभिन्न प्रजातियों के 40 पौधे लगाये। इस दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों को पेड़ों के बारे में जानकारी देकर इसकी महत्ता पर प्रकाश डाला।
पर्यावरण को संतुलित करने में हर किसी का हो सहयोग:रेनू गोयल

इस मोके पर इनरव्हील क्लब जसपुर की अध्यक्ष रेनू गोयल ने कहा कि बरसात के मौसम में हर किसी को पौधरोपण करना चाहिए, ताकि पर्यावरण को संतुलित करने में हर किसी का सहयोग हो सके। मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए हर किसी को पौधरोपण करने की जरूरत है। प्रत्येक व्यक्ति को खुशी व किसी भी विशेष दिन जैसे जन्मदिन, शादी की वर्षगांठ व अन्य किसी विशेष दिन पौधरोपण करना चाहिए। इससे एक मनुष्य अपने जीवन में बहुत अधिक संख्या में पौधरोपण कर सृष्टि के लिए काम कर सकता है।

कार्यक्रम मे यह रहें मौजूद
अध्यक्ष – रेनू गोयल, सचिव – संगीता शर्मा,कोषाध्यक्ष- ममता अग्रवाल ,आइ एस ओ – मनीष बंसल ,एडिटर – प्राची अग्रवाल ,निशि अग्रवाल, पूनम गुप्ता, अंशु बिश्नोई, पूजा अग्रवाल, सुरभि ,स्वाती ,छवि वर्मा ,सीमा गर्ग ,रूपल गोयल के अलावा कॉलेज के प्रधानाचार्य सर्वेश कुमार वर्मा , राजिंद्र कौर ,नीलम ,पूनम ,कपिल, स्वाति चौहान ,ज्योति अग्रवाल ,सीमा गुप्ता आदि उपस्थित रहे

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply