रुद्रपुर के शिमला पिस्तौर बूथ पर एक युवक का वोट पहले ही डालने की सूचना पर भड़के लोग। एक पक्ष का कहना था कि शिमला गांव के संजय नामक युवक का वोट किसी ने फर्जी तरीके से डाल दिया। संजय वोट डालने आया तो उसे वोट पहले ही पड़ जाने की जानकारी मिली। इस पर बूथ पर काफी देर तक हंगामा हुआ। दोनों पक्षों में आरोप प्रत्यारोप का दौर चला। संजय के पक्ष के लोगों का कहना था कि आधार कार्ड स्कैन कर फर्जी वोटिंग कराई जा रही है। हंगामा बढ़ते देख सुरक्षा कर्मियों ने लोगों को शांत कराया और मौके से लोगों को हटाया। इसके बाद मामला शांत हुआ।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply