रुद्रपुर। शहर की एक महिला ने एक किशोर पर उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। सोमवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी नाबालिग बेटी की जान-पहचान एक कॉलोनी निवासी किशोर से थी। आरोप लगाया कि किशोर ने पहले बेटी को प्रेमजाल में फंसाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। 22 जून को किशोर ने एक गोदाम में बेटी को पुनः बुलाया और फिर दुष्कर्म कर उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली। इसके बाद किशोर ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर सोमवार को किशोर को उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply