कमल गिरी की उम्र 70 के पार, आस्था-जोश में कमी नहीं,162 वीं कावड़ लाए

जसपुर,। कावड़ यात्रा के दौरान बच्चों और महिलाओं के साथ कुछ ऐसे बुजुर्ग भी जो आस्था के साथ आगे बढ़ रहे हैं। इन्हे देखकर युवाओं में स्वतः ही नई ऊर्जा का संचार होने लगता है। जसपुर के मोहल्ला नत्थासिंह निवासी शिव भक्त कमल गिरी से बात की गई तो पता लगा कि वह पिछले 42 साल से लगातार कावड़ ला रहे हैं। वह इस बार 162 वीं कावड़ लाए है।

हरिद्वार से फरवरी माह एवं सावन माह में शिवभक्त गंगाजल भरकर कावड़ लाते है। वर्तमान समय में भी

शिव भक्त कावड़ ला रहे है। जसपुर निवासी कमलगिरी भी पिछले 42 साल से कावड़ ला रहे हैं। 1979 में वह पहली बार कावड़ लाए थे। उसके बाद से वह लगातार दोनों समय की कावड़ ला रहे है। 70 पार उम्र में भी उनकी आस्था और जोश में कमीं नहीं है। कमल गिरी ने बताया कि कि शिव की महिमा ही है जो उन्हें कावड़ लाने की शक्ति और प्रेरणा देती है। कहते कि जिसके साथ भोले का आशीर्वाद हो उसे कोई विपत्ति नहीं आ सकती है। वह अब तक 162 कावड़ ला चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *