रुद्रपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विकास खंड रुद्रपुर की मतगणना अत्यंत धीमी गति से चली। विकास खंड के 79,324 मतों के लिए बनाए गए 26 टेबलों पर आठ राउंड मतगणना चली। शाम पांच बजे तक केवल सात ग्राम प्रधान व पांच क्षेत्र पंचायत सदस्यों का ही परिणाम आया था। देर रात तक मतगणना कार्य निरंतर जारी रहा।
रुद्रपुर विकास खंड में 42 ग्राम प्रधान और 442 ग्राम पंचायत सदस्य की सीटें हैं। इसमें एक ग्राम पंचायत में पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। जबकि 209 ग्राम पंचायत सदस्य सीटों पर भी पहले निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। इस तरह विकास खंड के 41 ग्राम प्रधान, 40 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 233 ग्राम पंचायत सदस्य और चार जिला पंचायत की सीटों पर मतगणना हुई। बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे अटल उत्कृष्ट एएनझा राजकीय इंटर कॉलेज में मतगणना कार्य शुरू हुआ। पहले ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के मतपत्रों की गड्डियां बनाई गईं। इसके बाद पहले ग्राम पंचायत सदस्य, फिर प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य का क्रमवार मतों की गिनती की गई।यहां अन्य विकास खंड़ों की अपेक्षा मतगणना कार्य काफी धीमा रहा। इसके चलते टेबल के बाहर जाली के पास खड़े प्रत्याशियों के अभिकर्ता तक थक जा रहे थे। उधर जैसे-जैसे प्रधान व बीडीसी के परिणाम आते गए, रुद्रपुर-रामपुर राजमार्ग पर जमे उनके समर्थक नारेबाजी करने लगते। देर रात तक गिनती के दौरान प्रत्याशी और समर्थक डटे रहे।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply