पिता-पुत्र समेत तीन के खिलाफ मारपीट और धमकाने का केस दर्ज
जसपुर। पिता-पुत्र समेत तीन व्यक्तियों ने कोचिंग सेंटर चालक से साथ में मिल कर काम करने का लालच देकर आठ लाख रुपये हड़प लिए। तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस घटना की सत्यता -जानने में जुटी है।
लक्ष्मीनगर कॉलोनी निवासी ज्ञानेश कुमार ने बताया कि वह एक कोचिंग सेंटर चलाता है। उसकी जान पहचान जुनैद और उसके पिता राशिद निवासी मोहल्ला भूप सिंह से है। एक दिन पिता-पुत्र उसके पास आकर कहा कि नए
व्यापार शुरू करने के लिए उन्हें 3 लाख रुपये की जरूरत है। रुपये लगा दो तो उसे भी मुनाफा हो जाएगा। आरोप है कि बातों में बहला फुसलाकर पिता-पुत्र ने उससे रुपये ले लिए।
कुछ दिन बाद दोनों व्यक्तियों ने फिर से उसके आकर कहा कि जो तीन लाख रुपये दिए थे, वह फंस गए हैं। पांच लाख रुपये और दो तब हम आपको आठ लाख का मुनाफा कर के लौटा देंगे। पीड़ित ने बताया कि फंसी हुई रकम निकालने के लिए उसने पिता-पुत्र को और पांच लाख दे दिए। काफी समय बीतने के बाद दोनों ने असल रकम और
मुनाफे का कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया तो उसने अपनी दी हुई रकम का तकादा किया।
बताया इसी दौरान 29 जुलाई को पिता-पुत्र और एक अन्य व्यक्ति शाद ने दी हुई रकम देने को वापस लौटाने का बहाना बनाकर उसे सक्कों वाली मस्जिद के पास बुला लिया। आरोप है कि उक्त तीनों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। धमकाया कि यदि दोबारा रुपये मांगे तो जान से मार देंगे। प्रभारी कोतवाल जावेद मलिक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घटना की सत्यता की जांच की जा रही है।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply