उधम सिंह नगर मे ट्रकों से ड्रग्स, हथियार की तस्करी पर कसेगा शिकंजा:एसएसपी

यूएस नगर पुलिस ने चेकपोस्ट और नाकेबंदी को और मजबूत किया

गुप्त सूचना तंत्र सक्रिय, ट्रक ड्राइवरों, नेटवर्क के बारे में मिलेगी जानकारी

रुद्रपुर। ट्रक ड्राइविंग की आड़ में ड्रग्स और हथियारों की तस्करी नहीं कर पाएंगे। ऊधमसिंह नगर पुलिस ने ड्रग्स और हथियार की तस्करी को ट्रैक करने के लिए जाल बिछाने की कवायद शुरू कर दी है। जिलेभर में चेकपोस्ट और नाकेबंदी को और मजबूत किया गया है, जिससे संदिग्ध ट्रकों और ड्राइवरों की बारीकी से जांच की जा सके।इसके अलावा जीपीएस जैसे साधनों का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे ट्रकों की मूवमेंट पर निगरानी रखी जा सके। वहीं गुप्त सूचना तंत्र को सक्रिय किया जा रहा है, जिससे ट्रक ड्राइवरों और नेटवर्क के बारे में जानकारी मिल सके। ऊधमसिंह नगर जिले में अवैध गतिविधियों में शामिल

ट्रक ड्राइवरों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने अपनी कमर कस ली है। पुलिस चेकपोस्ट पर संदिग्ध ट्रकों और उनके दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल कर रही है। पुलिस ने उन मार्गों की पहचान की है, जिनका उपयोग अक्सर अवैध तस्करी के

लिए किया जाता है। इन मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने सभी ट्रांसपोर्टरों को निर्देश दिए हैं कि वे अपनी जिम्मेदारी निभाएं और यह सुनिश्चित करें कि उनके वाहन किसी भी अवैध गतिविधि में शामिल नहीं। साथ ही वे

अपने ट्रक ड्राइवरों के बारे में पूरी जानकारी रखें, जिसमें उनके पते, पहचान पत्र का सत्यापन और किसी भी पूर्व आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच शामिल है। इसके अलावा उन्हें इस बात की निगरानी करनी चाहिए कि उनके ड्राइवर कहां जा रहे हैं, वे किस तरह का सामान ढो रहे हैं और उनकी यात्रा के दौरान कोई असामान्य या संदिग्ध गतिविधि तो नहीं हो रही है। गौरतलब है कि एसटीएफ और पुलिस ने 23 जुलाई को बागवाला रुद्रपुर निवासी ट्रक ड्राइवर खजान सिंह को आठ पिस्टल और 16 मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया था।

मणिकांत मिश्रा, एसएसपी यूएसनगर

ट्रकों के माध्यम से होने वाली तस्करी और गैरकानूनी गतिविधियों पर हमारी विशेष नजर है। हमने सभी चेकपोस्टों को अलर्ट किया है और तकनीकी निगरानी को भी मजबूत किया है। ट्रांसपोर्टरों को चेतावनी दी गई है कि वे अपने वाहनों और चालकों की पूरी जिम्मेदारी लें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे मामलों में कोई भी व्यक्ति बख्शा नहीं जाएगा। –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *