रामनगर,नैनीताल।मंडी समिति में उत्कृष्ट कार्य करने पर मंडी सचिव एवं अन्य मंडी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान यूनियन के अध्यक्ष अजीजुर्रहमान ने कहा कि मंडी सचिव सहील अहमद ने अब – तक के अपने कार्यकाल में व्यापार * के साथ ही किसानों की समस्याओं के निदान के लगातार प्रयास किए हैं। उनके निर्देशन में मंडी में – लगातार विकास कार्य हो रहे हैं।मुख्य अतिथि विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने मंडी सचिव सहील अहमद, मंडी निरीक्षक बच्चे – लाल दुबे, मंडी सहायक सुरेंद्र – सिंह, नरेंद्र प्रकाश पंत, सहायक लेखाकार दीपक पाठक एवं लैब टेक्नीशियन ललित पंत को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कहा कि अधिकारी एवं कर्मचारी यदि मिलकर इसी तरह कार्य
करेंगे तो मंडी की आय के साथ सबका विकास होगा। मंडी सचिव सहील अहमद ने बताया कि मंडी की आय एवं क्षेत्र के किसानों, आढ़तियों को सुविधाएं उपलब्ध हो, उस पर कार्य किया जा रहा है।इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष भगीरथ लाल चौधरी, पूर्व उपाध्यक्ष मान सिंह रावत, भाजपा नेता इंदर रावत, दीपा ध्यानी,अंजलि बोस, विपिन कांडपाल, प्र इकबाल अहमद, नईम, अब्दुल कय्यूम्, नसीम अहमद, नवीन प्र चंद्र तिवारी, दीपा मनराल, आंचल कुमारी, पुष्पा देवी, सुनील कुमार, अमित कुमार, दीवान सिंह, अर्जुन सिंह, समीर, मोहम्मद यामीन, हसीन वारसी, मुजीव प्र अहमद और जावेद खान समेत आदि लोग मौजूद रहे।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply