बाजपुर।बाजपुर। मुंडिया कला के ग्रामीणों ने एक क्षेत्र के निर्वाचित बीडीसी सदस्य पर झूठे साक्ष्यों के आधार पर चुनाव में उतरने व जीतने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय में शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
एसडीएम ने तहसीलदार और बीडीओ को साक्ष्यों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीण फिरासत अली ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य ने अपने बच्चों की संख्या छुपाई है।उन्होंने सभी बच्चों को दस्तावेज में नहीं दिखाया क्योंकि उनके पांच बच्चे हैं लेकिन उन्होंने चुनाव में अपने दो ही बच्चे दर्शाए हैं। साथ ही ये भी आरोप लगाया कि सदस्य ने साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ की है और चुनाव आयोग को गुमराह किया है। उन्होंने एसडीएम से इन आरोपों की गहनता से जांच करने और जांच के बाद कार्रवाई की मांग की है।
एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा ने बताया कि पंचायत चुनाव में साक्ष्य छिपाकर चुनाव जीतने का एक क्षेत्र पंचायत सदस्य पर आरोप लगा है, जिसके साक्ष्यों की जांच के लिए तहसीलदार और खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं। वहां पर जाहिद, डालचंद, फैजान, रहीस, महफूज, मुख्त्यार आदि मौजूद रहे।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply