हरिद्वार के पथरी क्षेत्र में एक किशोरी को गोशाला में ले जाकर गैंगरेप और छत से फेंकने की घटना से गांव में तनाव पैदा हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण और नेता फेरुपुर पुलिस चौकी पहुंच गए और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत भी पुलिस चौकी पहुंची और कार्रवाई की मांग की।देर रात तक पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की धरपकड़ और पीड़िता का मेडिकल कराने में जुटी थी। गांव में एहतियात के तौर पर गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस के मुताबिक, पथरी क्षेत्र के गांव में एक युवक किशोरी को अपने साथ गोशाला में ले गया। बताया गया है कि एक नाबालिग सहित उसके दो साथी पहले से वहां मौजूद थे। आरोप है कि तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी को गोशाला में ले जाता देख कुछ युवक वहां पहुंच गए। दरवाजा खोलने को कहा तो आरोपितों ने किशोरी को छिपा दिया। आरोप है कि बाद में उन्होंने किशोरी को छत पर ले जाकर पीछे खेत में फेंक दिया। दरवाजा खुलने पर युवक अपने मोबाइल से वीडियो बनाते हुए छत पर पहुंच गए। तब नीचे देखने पर किशोरी नीचे पड़ी दिखाई दी। किशोरी को उठाने का प्रयास किया गया तो वह दर्द से चिल्लाने लगी। छत से नीचे गिरने के चलते उसे गंभीर चोटें आई।किशोरी विशेष समुदाय समुदाय व आरोपित दूसरे समुदाय से जुड़े होने की जानकारी मिलने पर आस-पास के गांवों से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा होकर फेरुपुर पुलिस चौकी पहुंच गए। कांग्रेस नेता मुकर्रम अंसारी सहित कई नेताओं ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत भी पुलिस चौकी पहुंची और कार्रवाई की मांग की।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com











Leave a Reply