जसपुर में परंपरागत एवं हर्षोल्लास के साथ निकली जगन्नाथ यात्रा

यात्रा मे उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़,रस्सा खींचकर कमाया धर्मलाभ

अंकुर जैन, ब्यूरो चीफ़

जसपुर। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा मंगलवार को परंपरागत एवं हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने रस्सा खींचकर धर्मलाभ कमाया।

गत मंगलवार को हरिनाम संर्कीतन समिति द्वारा हर साल की तरह इस साल भी सुबह 11 बजे भगवान जगन्नाथ जी का आगमन हुआ। दोपहर एक बजे महासंकीर्तन एवं छप्पन भोग का कार्यक्रम हुआ। आरती के बाद

अग्रवाल सभा से यात्रा का शुभारंभहुआ। यात्रा के दौरान आगे आगे विदेशी महिलायें ढोलक की थाप पर जय श्री कृष्ण का गान गाती हुई चल रही थी। रथ के दोनों रस्सों को महिला एवं पुरूष श्रद्धालुओं ने थाम रखे थे।इस दौरान निकेश अग्रवाल,अवलोक जैन, अवलोक गोयल, महेंद्र अरोरा, नीलकमल, त्रिलोक अरोरा, हरिओम सिंह, मनीष अग्रवाल, विमल अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, मोनू, सुशांत विश्नोई, सनी पधान विनोद अरोड़ा, अंकुर बंसल, राकेश अरोड़ा ,आशीष बिश्नोई, अमित गर्ग ,राजेंद्र बंसल, प्रदीप गर्ग, कुशल अग्रवाल, राहुल अरोड़ा ,हरीश टोनी, त्रिलोक अरोड़ा, के अलावा बड़ी संख्या महिलाये भी मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *