जसपुर मे मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने निकाला ट्रैक्टर मार्च

जसपुर। भारतीय किसान यूनियन से जुड़े किसानों ने अपनी मांगों को लेकर ट्रैक्टर मार्च निकालकर राष्ट्रपति एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपे।

बुधवार को भाकियू के तत्वाधान में क्षेत्र के किसान अपने ट्रेक्टर, बाइक, कार आदि लेकर कलियावाला मोड़ पर एकत्र हुए। वहां से ट्रैक्टर, बाइक, कार पर तिरंगा लगाकर मार्च निकाला और एसडीएम कार्यालय के बाहर पहुंचकर प्रदर्शन कर एसडीएम चतर सिंह चौहान को

राष्ट्रपति एवं सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपे। जिसमें किसानों ने कहा कि वर्ष 2023 को ग्राम पतरामपुर के खसरा नंबर 287 में बने हुए 28 मकान व दुकान गलत तरीके से अतिक्रमण दिखा कर तोड़ दिए गए थे। पीड़ित परिवारों ने कोर्ट की शरण ली थी। कोर्ट ने निर्माण का आदेश पारित किया था। लेकिन प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवारों को निर्माण करने से रोका जा रहा है। उक्त भूमि पर निर्माण करने से न रोकने, आर्थिक सहायता करने समेत किसानों को यूरिया खाद उपलब्ध कराने, सरकारी सोसाइटियों

एवं प्राइवेट स्टोर पर किसानों को खाद के साथ जबरदस्ती नैनो यूरिया, अन्य प्रोडक्ट देने से किसान परेशान है। किसानों को 300 यूनिट घरेलू बिजली, किसानों के ट्यूब वालों की बिजली फ्री देने, स्मार्ट मीटर न लगाने, धान की फसल के लिए क्रय केंद्र की समय से उचित व्यवस्था करने आदि की मांग की।

इस अवसर पर अमनप्रीत सिंह, जगजीत सिंह, सुरजीत बिल्लो, कृष्ण कुमार, गुरदेव सिंह, बेअंत सिंह, अविलांश त्यागी, आकाश आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *