हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने निकाली रैली

जसपुर। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शिक्षक और विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ जन जागरूकता तिरंगा रैली निकाली। रैली में राष्ट्रप्रेम के गगनचुंबी नारों से वातावरण देशभक्तिमय हो गया। इस मौके पर रंगोली, प्रदर्शनी व स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई।

को पीएम श्री नेहरू राजकीय इंटर कॉलेज महुआडाबरा के प्रधानाचार्य बृजमोहन लाल ने हर घर तिरंगा रैली को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है इसका हर भारतीय को सम्मान करना चाहिए। कहा कि इस प्रकार के अभियानों से बच्चों में देश प्रेम की नई ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने देश की आजादी में अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले वीर अमर शहीदों को नमन करते हुए उनके जीवन परिचय के बारे में विस्तार से जानकारी दी। तिरंगा रैली विद्यालय के प्रार्थना स्थल से

आरंभ होकर नगर पंचायत महुआ डाबरा के विभिन्न रास्तों से होते हुए विद्यालय प्रांगण में संपन्न हुई। रैली में विद्यार्थी अपने हाथों में तिरंगा व स्लोगन लिखी तख्ती लेकर चल रहे थे। आजादी का अमृत महोत्सव मनाएंगे – हर घर तिरंगा लहराएंगे, हम सब ने यह ठाना है- हर घर तिरंगा फहराना है, जब तक सूरज चांद रहेगा-तिरंगा देश की शान रहेगा आदि गगनचुंबी नारे लगाए। इसके अलावा विद्यालय में तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता में उपासना, कुमारी कंचन, कुमारी गुनगुन ने पहला, मानवी, कुमारी शालिनी व खुशी ने दूसरा तथा निदा हयात, कुमारी

पी.एम.श्री स्कूल नेहरु राजकीय मॉडल इण्टर कॉलेज

महुवाडाबरा जसपुर क.लि.नगर)

यामिनी और आयशा परवीन के ग्रुप ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रदर्शनी प्रतियोगिता में रोशनी ने पहला स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य बृजमोहन लाल, शारीरिक शिक्षक राजेश चौधरी, अजय कुमार, डॉक्टर तजम्मुल हसन, योगेश पंत, उपेंद्र सिंह, अरुण कुमार वर्मा, नाजिम कमर, सतेंद्र कुमार, नीतू सैनी, मोनिका, नूतन रानी, नफीस अहमद, जयवीर सिंह, राम सजीवन, राजवीर सिंह, राजीव कुमार, अरुण कुमार, मनोज कुमार, सोमपाल नसीम जहां राम कीर्ति सुनीता और सैकड़ो विद्यार्थी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *