जसपुर ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा का कब्जा, अनूप कोर ने की धमाकेदार जीत दर्ज

जसपुर:भाजपा की अनूप कौर ने ब्लॉक प्रमुख पद पर लेहराया जीत का परचम,समर्थको ने निकाला जुलुस

प्रगट पन्नू बने ज्येष्ठ उप ब्लाक प्रमुख व विमल कुमार बने कनिष्ठ उप ब्लाक प्रमुख पद पर की जीत दर्ज

जसपुर में त्रिस्तरीय ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्यों के चुनावों के बाद विकास खंड प्रमुख का चुनाव भी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भाजपा की अनूप कोर ने 12 मतों से जीत हासिल की, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी नवनीत कोर को मात्र 14 मत मिले।

ज्येष्ठ उपप्रमुख पद पर परगट सिंह पन्नू ने अपने प्रतिद्वंदी सरनदीप कौर को 12 मतों से परास्त किया।परगट सिंह पन्नू को 26 मत मिले ज़ब कि सरनदीप कौर को 14 मतो से संतोष करना पढ़ा।

कनिष्ठ प्रमुख पद पर विमल सिंह को 25 और अमृत कोर
को 15 मत प्राप्त हुए। भाजपा प्रत्याशी के विजय होने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। परिणाम की घोषणा होते ही पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल, ने सभी विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रेषित की।

सीएम धामी के नेतृत्व मे हो रहे विकास पर जनता ने लगाई मोहर:सिंघल

पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल पार्टी प्रत्याशी की जीत पर खुशी ज़ाहिर करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में हो रहे विकास कार्यों पर जसपुर ब्लॉक की जनता ने मुहर लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *