धराली।आपदाग्रस्त उत्तरकाशी जिले में डबरानी से सोनगाड़ तक सड़क मार्ग बाधित होने के कारण गैस आपूर्ति पैदल मार्ग से होते हुए सोनगाड़ तक पहुंचाई जा रही है। तत्पश्चात गाड़ी के माध्यम से इन सिलेंडरों को हर्षिल पहुंचाया जाएगा। वर्तमान तक 31 गैस सिलेंडर पूर्ति विभाग के कार्मिकों को सड़क मार्ग पर प्राप्त हो चुके हैं।
धराली में आपदा प्रभावित परिवारों को जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक खाद्य सामग्री एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं का वितरण निरंतर किया जा रहा है। जिला प्रशासन की टीमों द्वारा प्रभावित परिवारों को कम्बल, तिरपाल समेत अन्य रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply